
राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राजनांदगांव द्वारा जिला भाजपा कार्यालय मे प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिले के सभी मंडलों से आए किसान मोर्चा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, नारों और उत्साह से ठाकुर जी का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाइयों में गज़ब का जोश और उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर जी ने इस अवसर पर कहा कि”किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं।
भाजपा सरकार हर किसान के उत्थान और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने आगे कहा कि किसान मोर्चा का उद्देश्य है कि हर खेत तक विकास पहुँचे, हर किसान समृद्ध बने और हर गाँव आत्मनिर्भर हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत द्वारा की गई। मंच से वक्ताओं ने कहा कि ठाकुर जी के नेतृत्व में किसान मोर्चा नई ऊँचाइयाँ छूएगा और प्रदेश के हर किसान की आवाज़ को सशक्त करेगा।अंत में “जय किसान – जय भाजपा – जय भारत” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा – किसान मोर्चा भाजपा की आत्मा है
राजनांदगांव।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा संगठन की आत्मा है और पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी किसानों से ही जुड़ी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएँ लागू की हैं — प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई और जैविक खेती को बढ़ावा जैसी योजनाएँ किसानों के जीवन में बदलाव ला रही हैं।
राजपूत जी ने किसान मोर्चा पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे हर गाँव और हर खेत तक पहुँचकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएँ और किसान वर्ग को संगठन से जोड़ें।
अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि किसान के सम्मान और समृद्धि का भारत निर्माण है।
किसान मोर्चा संगठन किसानों की आवाज़ है – हिरेंद्र कुमार साहू
राजनांदगांव।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री हिरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि किसान मोर्चा केवल संगठन नहीं, बल्कि किसानों की सशक्त आवाज़ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
साहू जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर गाँव तक पहुँचकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दें, उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुँचाएँ, और हर किसान को भाजपा से जोड़ें।उन्होंने कहा —किसान खुशहाल होगा तो भारत मजबूत होगा।
कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्री घासीराम साहू ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को गरिमामय और उत्साहपूर्ण ढंग से संचालित किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा,कार्यक्रम के अध्यक्षता कोमल सिंह राजपूत अध्यक्ष जिला भाजपा राजनांदगांव, भरत वर्मा पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा, बृजलाल राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, राकेश तिवारी प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा हिरेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष जिला भाजपा किसान मोर्चा, निश्चय बाजपेयी सोशल मीडिया प्रदेश, महेश कौशल सह मीडिया प्रभारी, तरुण लहरवानी जिला उपाध्यक्ष,जैन कुमार मेश्राम, घासीराम साहू,दादू राम सोनकर, रविंद्र वैष्णव वरिष्ठ भाजपा नेता,मूलचंद लोधी, सुमित भाटिया,नरेंद्र वर्मा,हृदय राम देवांगन के अतिथी में कार्यक्रम हुआ।
इस मौके पर अध्यक्ष हिरेंद्र कुमार साहू, महामंत्री घासी राम साहू, महामंत्री दादूराम सोनकर, उपाध्यक्ष गिरवर साहू,उपाध्यक्ष अशोक देवांगन,उपाध्यक्ष मनीष कुमार सोनी,उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर, मंत्री हिरेंद्र साहू, मंत्री विक्रांत श्रीवास्तव, मंत्री शिव मिश्रा, मंत्री उपकार साहू, कोषाध्यक्ष हृदय राम चंद्रवंशी, सह मीडिया प्रभारी चेतन साहू, सोशल मीडिया प्रभारी यूपेश साहू,भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षगण देवेंद्र निर्मलकर राजनांदगांव उत्तर, दीपक निर्मलकर , खोरबाहरा सिन्हा डोंगरगढ़ शहर, हेम कुमार साहू डोगरगढ़ ग्रामीण,रोहित साहू डोंगरगांव, तामेश्वर साहू लाल /बहादुर नगर, सुकृत दास साहू छुरिया, किशुन साहू कुमरदा, नरेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष घुमका, रवि यादव ग्रामीण महामंडल मंत्री, परविंदर सिंह मोटी पूर्व सांसद प्रतिनिधि, कार्यकारिणी सदस्यगण मोहर दास साहू,सुरेश ठाकुर,कमल नारायण साहू,भुनेश्वर ठाकुर, रामसूरत साहू,कार्तिक बंजारे, केशव देवांगन,शिव शंकर भारती, भोला राम चंद्रवंशी, बिस राम सिन्हा, अशोक देवांगन, भीषम उर्वशा, राजेश साहू, मुकेश चंद्राकर,रवि सिन्हा, डेहर साहू,चुनेश्वर साहू, महेश साहू, हीरालाल निर्मलकर,नवीन परमार, दयाल दास साहू, अजय ठाकुर, टिकेश्वर सिन्हा, जगदीश मेहता, कोमल साहू,रेखराज वर्मा, नकुल नेताम, रामेश्वर सिन्हा, रामेश्वर चंद्राकर,चंद्र कुमार साहू,धर्मचंद वर्मा,हनस पटेल, अशोक वर्मा, अरुण देवांगन,धन्सू साहू, डामन साहू, दुर्गा नायडू,मानिक साहू, बहल देवांगन,गुलाब वर्मा, विष्णु साहू, योगेश परमार, प्रेमलाल सिन्हा, कली राम धनकर, केशव राम निषाद,सुरेश साहू, निगम लाल साहू,लूमेन्द्र साहू, त्रिलोक साहू, शेखू दास साहू सहित भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्तागण का बड़ी संख्या में मौजूद रहे।








































