back to top

राजनांदगांव: गंदा पानी की शिकायत पर महापौर सुबह पहुॅचे ममता नगर…

वार्ड भ्रमण कर पाईप लाईन लिकेज की जॉच करने एवं प्रभावित क्षेत्र मेें टैंकर से पानी सप्लाई के दिये निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव। ममता नगर वार्ड के कुछ क्षेत्रो में नल में गंदा पानी आने की शिकायत पर महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह निगम के तकनीकि व स्वास्थ्य अमला के साथ वार्ड का निरीक्षण कर लिकेज पाईप लाईन की जॉच करने, साफ सफाई करने के साथ साथ क्लोरिन टेबलेट वितरण करने एवं प्रभावित क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए।


महापौर श्री यादव ने ममता नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर वार्ड वासियों से रूबरू हुए और गंदा पानी आने के संबंध में जानकारी लिए। उन्होंने जल विभाग के उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे से गंदा पानी आने वाले क्षेत्र के गली नं. 3 व 5 के अलावा आस पास के क्षेत्रों में पाईप लाईन की जॉच करने के निर्देश दिए तथा पानी में नियमित रूप से क्लोरिंन की मात्रा चेक करने कहा।

उन्होंने कहा कि गंदे पानी आने या पाईप लाईन लिकेज जैसी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करे तथा प्रभावित क्षेत्र मे टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई करे।


स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा से महापौर श्री यादव ने कहा कि पंचशील कालोनी के पीछे बंद नाला की सफाई कर पानी निकासी करावे। उन्होंने नियमित रूप से गली, सड़क एवं नाली की सफाई करने, समय समय पर किटनाशक दवाईयो का छिडकाव करने, गड्ढे में भरे पानी की कच्ची नाली खोदकर निकासी कराने तथा क्लोरिन टेबलेट का वितरण करने कहा।

उन्होने कहा कि श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र एवं सघन बस्ती में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, मौसमी एवं संक्रामक बीमारी से बचने समझाईस दी जाए, साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर समुचित साफ सफाई किया जाए।


महापौर के निर्देश पर आज ही ममता नगर क्षेत्र में समुचित साफ सफाई कर क्लोरिन टेबलेट का वितरण किया गया। साथ ही पाईप लाईन लिकेज के संभावित स्थल गली नं. 3 व 5 तथा आस पास निगम के जल विभाग के अमला द्वारा खोद कर जॉच एवं सुधार कार्य किया गया तथा पीएचई विभाग को पानी की सेम्पल की जॉच करने भेजने के अलावा निरंतर मानिटरिंग की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, वार्ड पार्षद श्रीमती संगीता युधिष्ठिर देवांगन सहित वार्डवासी एवं निगम का तकनीकि एव स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page