back to top

राजनांदगांव : प्यार में धोखा खाए युवक ने लिखा सुसाइड नोट, ट्रेन से कटा…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। युवक की लाश 2 टुकडों में मिली है। उसलापुर रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग मिले हैं। युवक ने गर्लफ्रेंड से धोखा खाने के बाद आत्महत्या की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Advertisements

मिली जानकारी के मुताविक मृतक का नाम गौरव मवन्नी (29) है, जो अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। युवक 5 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया। दरअसल, गौरव मुसाइड नोट लिखकर घर से शनिवार शाम को अपने घर से काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लाँदा वर बान्त को सुसाइड नोट के बारे में जानकारी मिली. तो वह हड़बड़ा गए। गौरव के पिता अशोक मवन्नी ने बताया कि बेटा नोएडा गया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह टेंशन में था। सुसाइड नोट में प्यार में धोखा मिलने का जिक्र किया था। मुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को सूचित किया।

गौरव के पिता ने बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप में भी जानकारी साझा की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ देर बाद रात 12 बजे के करीव अल्का एवेन्यू के पाम रेलवे ट्रैक पर उसकी कटी हुई लाश मिली। गौरव के पिता के मुताबिक नोएडा में रहने के दौरान गौरव की मुलाकात एक युवती से हुई। यह जान-पहचान शादी डॉट कॉम जैसी ऑनलाइन साइट के जरिए हुई थी।

मुलाकात बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कुछ समय बाद स्थिति बिगड़ गई। युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब 15 दिन पहले ही गौरव जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके वाद से ही वह गहरे डिप्रेशन में था। घर वाले समझा रहे थे, लेकिन वह जेल जाने और धोखे की बात को भुला नहीं पा रहा था।

Advertisements

You cannot copy content of this page