back to top

राजनांदगांव : बोलेरो वाहन से 16 पेटी अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार…

थाना छुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

राजनांदगांव। नवदुर्गा पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना छुरिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने ग्राम पैरीटोला क्षेत्र में नाकाबंदी कर बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CP 3015 से 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (कुल 138.240 बल्क लीटर) जब्त की।
मौके से आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू (25 वर्ष), निवासी कल्लुटोला, थाना छुरिया को गिरफ्तार किया गया।
बरामद शराब की कीमत ₹53,760/- तथा बोलेरो वाहन की कीमत लगभग ₹6 लाख, कुल ₹6,53,760/- का माल जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में की गई।

कार्रवाई में उनि. ओम साहू, सउनि. सत्तू लाल कंवर, आरक्षक असवन वर्मा व धर्मेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page