back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ नवरात्रि मेला , 06 बदमाशों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

दर्शनार्थियों और दुकानदारों को कर रहे थे परेशान, एसडीएम कोर्ट में पेश

Advertisements

राजनांदगांव। क्वांर नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ़ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन और मेला घूमने पहुंच रहे हैं। इस बीच पुलिस प्रशासन ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने कड़ी निगरानी शुरू की है। पूरे मेला क्षेत्र में 1000 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।

दिनांक 27.09.2025 की रात मेला ग्राउंड में 6 बदमाशों को लोगों और दुकानदारों को परेशान करते हुए पकड़ा गया।
बदमाश अलग-अलग जगहों पर विवाद कर रहे थे और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस की समझाइश के बाद भी वे नहीं माने, जिसके बाद सभी के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. अभिषेक कुमार उर्फ बिहरवा साव (19 वर्ष), सुपेला भिलाई, जिला दुर्ग
  2. संतोष यादव (28 वर्ष), रायपुर
  3. अविनाश टांडी (32 वर्ष), पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग
  4. रोहित कुमार (28 वर्ष), पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग
  5. जुबैद मिर्जा (20 वर्ष), दुर्ग
  6. देवेन्द्र सोरी (20 वर्ष), लखोली, जिला राजनांदगांव

सभी आरोपियों को प्रतिबंधित करने हेतु एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page