back to top

राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, जिंदा जल गए 4 युवक…

बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोटिया के पास शनिवार की दोपहर 3.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार के ऊपर ट्रक चढ़ गया। इस दौरान कार व ट्रक में आग लग गई। हादसे में कार सवार 4 युवक जिंदा जल गए। युवक अंबिकापुर के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी मौत की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आग बुझाने के बाद मृतकों की संख्या स्पष्ट होगी। कार अंबिकापुर से बिलासपुर की तरफ जा रही थी।

Advertisements

टक्कर इतनी भयावह था कि कार सडक़ से दूर जा गिरी। वहीं ट्रक भी कार पर चढ़ गया। इसके चंद सेकेंड में ही कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने ट्रक को भी जद में ले लिया।
दोनों गाडिय़ां धू-धू कर जलने लगीं। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना बांगो थाना को दी। पुलिस ने दमकल को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर उपस्थित एक प्रत्यक्षदर्शी ने कार में 4 लोगों के जिंदा जलकर मारे जाने की पुष्टि की है।

जबकि पुलिस का कहना है कि जब तक आग को बुझा नहीं लिया जाता। तब तक मृतकों की स्थिति के विषय में कुछ कहा नहीं जा सकता।
कार में अंबिकापुर के भट्ठी रोड के 4 युवक सवार थे। मृतकों में अंबिकापुर के भट्ठी रोड निवासी शिवम सिंह और भगत का नाम सामने आया है। कार ईश्वर ठाकुर की बताई जा रही है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page