back to top

अवैध रेत का परिवहन करते हाइवा जप्त,तहसीलदार ने की कार्रवाई…..

राजनांदगांव 16 जून 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार अवैध रेत परिवहनकर्ता के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण के दौरान तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता द्वारा अवैध रेत का परिवहन कर रहे रेत से भरे एक हाइवा को जप्त किया गया। तहसीलदार ने बताया कि पार्रीनाला के पास रेत से भरे हाइवा को रूकवाया गया और ड्राइवर से पूछताछ की गई। ड्राइवर ने बताया की ग्राम ठाकुरटोला में रखे हुए रेत को किल्लापारा वाहन मालिक श्री बबलू ठाकुर के कहने पर हाइवा में लोड कर परिवहन कर रहा था।

Advertisements

पूछताछ के दौरान बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए हाइवा और रेत को मौके पर ही जब्त करने की कार्रवाई की गई। जब्तशुदा रेत सहित वाहन को थाना कोतवाली की अभिरक्षा में रखवाया गया है। इसके ठीक एक रात पहले रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की जांच हेतु एसडीएम श्री अरूण वर्मा, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता एवं नायब तहसीलदार श्री चितेश देवांगन, श्री सत्यपाल यादव एवं श्री रामनरेश पटेल की टीम रात्रि में अलग-अलग टीम बनाकर गश्त की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page