back to top

आलनार खदान के विरोध में ग्रामीणों ने रैली निकालकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा…

दंतेवाड़ा@ बैलाडिला खनन क्षेत्र से सटी गुनियापाल ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम आलनार में लीज प्राप्त आरती स्पंज कंपनी का विरोध ग्रामीण लगातार फर्जी ग्राम सभा कर लीज में खदान लेने का आरोप लगा रहे हैं. क्षेत्रीय छोटे छोटे आंदोलनों के बाद अब यह आंदोलन बड़ा रूप ले लिया है. आदिवासी नेताओ ने सँयुक्त पंचायत जनसंघर्ष समिती,

Advertisements

खदान खनन से पर्यावरण बचाओ मंच के बैनर तले गुनियापाल और पहाड़ के पार बीजापुर के गांव के हजार से अधिक ग्रामीण बैंक चौक दंतेवाड़ा से पैदल रैली निकालते दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुँचे जहाँ उन्होंने अपर कलेक्टर राजेश पात्रे को छतीसगढ़ की राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में संयुक्त पंचायत जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष नंदाराम कुंजाम ने कहा कि ये सब गलत तरीके से ग्राम सभा किये हैं जिसके कारण लगातार 2014 से विरोध हो रहा है

और यह विरोध लगातार होगा वही समाज सेवी सोनी शोरी ने कहा कि लगातार विरोध को सरकार को समझना चाहिए क्योंकि सरकार पहले ग्रामीणों की सुने फिर खदान चलाये इस आंदोलन में ग्रामीण आलनार के अलावा 10 ग्राम पंचायतों के विरोध में पहुँचे थे जहाँ बैलाडीला पहाड़ के पार गमपुर, लोहागांव, पुरनगेल जैसे बेहद ही अंदुरुनी क्षेत्र के ग्रामीण पर्यावरण बचाओ मंच की तरफ से शामिल हुए थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page