back to top

राजनांदगांव: गौवंश मामले में पुलिस की कार्रवाई, संदिग्धों का निकाला जुलूस…


राजनांदगांव। शहर के गौरी नगर स्थित शीतला तालाब में गाय का कटा हुआ सिर मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए संदिग्धों का शहर में जुलूस भी निकाला।


घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले में विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page