
महापौर ने निर्माण कार्यो का लिया जायजा
राजनांदगांव 19 मार्च। वार्डो में चल रहे निर्माण कार्यो का आज महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निरीक्षण कर कार्य जल्द पूर्ण करने तकनीकि अधिकारी को निर्देशित किये। साथ ही ईदगाह मैदान में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने तथा रानी अवंती बाई प्रतिमा स्थल पर सौदर्यीकरण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र ंिसह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, पार्षद श्री अरूण साहू, पूर्व पार्षद श्री अमीन हुद्दा, जिला सतनामी सेवा समिति के अध्यक्ष श्री युवराज ढीडे, जामा मस्जिद के अध्यक्ष श्री रईस अहमद शकील उपस्थित थे।
निर्माण कार्य निरीक्षण के तहत ओव्हर ब्रिज के पास स्थापित रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल सौदर्यीकरण कार्य का जायजा लेकर महापौर श्री यादव ने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उप अभियंता ने बताया कि पेवर ब्लाक लगाने, पौधरोपण, लाईट एवं पेंटिंग के कार्य पूर्ण हो चुका है, रोप लाईट लगाने का काम अंतिम चरण मे है। महापौर ने कहा कि शेष कार्य आज ही पूर्ण करे और कल अवंती बाई जी के बलिदान दिवस के पूर्व साफ सफाई एव आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करे। इसी कडी में उन्होंने तुलसीपुर बौद्धविहार सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए।
उन्हांेने कहा कि समाजवालो की भावनाओ के अनुरूप भवन का निर्माण हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने ठा.प्यारेलाल चौक में क्षतिग्रस्त डिवाईडर का मरम्मत कर संधारण करने के निर्देश दिए। निर्माण की कडी में जी.ई.रोड स्थित सतनाम भवन में शौचालय निर्माण के लिए समाजिक बंधुओ के साथ स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य चालू कराने उप अभियंता को निर्देशित किए। साथ ही भवन के शेड एवं शेष मरम्मत कार्य भी समय सीमा में पूर्ण कराने कहा।
आगामी दिनो में ईदूल फितर त्योहार को ध्यान में रख महापौर श्री यादव समाज के लोगो तथा निगम के अधिकारियो के साथ ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया। उन्हांेने मैदान के पास नव निर्मित पूलिया का निरीक्षण कर साफ सफाई करने कहा। उन्हांेने अधिकारिया से कहा कि मूलभूत सुविधा के तहत ईदगाह मैदान में पर्याप्त साफ सफाई कर चुना लाईन डाले, पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर खडा करे, मोबाईल टायलेट रखे। इसके अलावा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। निरीक्षण अवसर पर प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, उप अभियंता श्रीमती रितु श्रीवास्तव, श्रीमती पिंकी खाती, श्री अनुप पाण्डे, श्री तिलक राज ध्रुव व श्री मोनेन्द्र साठिया, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित निगम का अमला उपस्थित था।










































