back to top

ऑन ड्यूटी अपने प्राइवेट क्लीनिक में नहीं बैठ पाएंगे सरकारी डॉक्टर, विभाग ने जारी किया आदेश…

रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सरकारी चिकित्सकों की मनमानी पर लगाम लगाने एक सख्त दिशानिर्देश जारी किया हैं। इस आदेश में साफतौर पर कहा गया हैं कि शासकीय चिकित्सकों को सरकारी निर्देशों का हर हाल में पालन करना होगा।

Advertisements

इस दिशानिर्देश में उन्हें अपने निजी क्लीनिक संचालन की छूट को यथावत रखी गई है लेकिन ऑन ड्यूटी होने पर वह अपनी सेवा अपने प्राइवेट क्लीनिक में नहीं दे पाएंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वह ड्यूटी के दौरान किसी निजी नर्सिंग होम या प्राइवेट क्लीनिक में जाकर प्रेक्टिस नहीं कर पाएंगे

Advertisements

You cannot copy content of this page