
राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिखली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस ने वाद-विवाद कर अशांति फैलाने तथा अप्रिय घटना की आशंका के चलते दो लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
दोनों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को आयुष कंवर (22 वर्ष), निवासी बजरंगपुर नवागांव वार्ड क्रमांक 1, स्कूल मैदान के पास तथा पारख दास महानंद (54 वर्ष), निवासी बोरी वार्ड क्रमांक 7, चौकी चिखली क्षेत्र द्वारा वाद-विवाद कर शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न की जा रही थी।
इससे क्षेत्र में अप्रिय घटना होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई। नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, पीएसआई दुर्गेश धुरंधर, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति साहू, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम तथा आरक्षक सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी और चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चिखली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।











































