back to top

कलेक्टर के आव्हान पर नगर निगम राजनांदगांव एवं सरपंचों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्रदान की गई 21 स्मार्ट टीवी…

राजनांदगांव 11 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में सामाजिक सहभागिता के साथ अभिनव पहल की है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई कराने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में आज सरपंचों एवं नगर निगम राजनांदगांव द्वारा जिले के 21 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया।

Advertisements


राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंघोला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 एवं 5 के लिए स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत जोरातराई (म) के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2, ग्राम पार्रीकला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2, डोंगरगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र तुमड़ीबोड़, छुरिया विकासखंड के ग्राम रतनभाट के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 एवं 2, छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत उमरवाही के आंगनबाड़ी केन्द्र गोटाटोला, जनकपुर, भाठापारा तथा इन्द्रानगर के लिए  स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया।

राजनांदगांव शहर के बल्देवबाग वार्ड, गौरी नगर वार्ड, शास्त्री वार्ड, महात्मा बुद्ध वार्ड, मोतीपुर वार्ड, सेठी नगर वार्ड, गुरूघासीदास वार्ड, सर्किट हाऊस वार्ड, शिवनाथ वार्ड तथा जनता कॉलोनी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में नगर निगम राजनांदगांव द्वारा स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने स्मार्ट टीवी प्रदान करने वाले सरपंचों एवं नगर निगम राजनांदगांव के अधिकारियों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page