back to top

कवर्धा : कवर्धा शहर में कर्फ्यू लागू…

कवर्धा, 05 अक्टूबर 2021। कबीरधाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने लोक शांति बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र कवर्धा में कर्फ्यू लगा दिया है। अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर नगर के कोई भी नागरिक अपने घर से बाहर नही निकलेंगे। कवर्धा शहरी क्षेत्र में पहले से धारा -144 लागू है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से शांति,संयम बरतने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Advertisements

हेल्प लाइन नंबर जारी

जिला प्रशासन द्वारा आगामी आदेश तक पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर न निकले। घर मे रहे सुरक्षित रहे। शहर में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शहर में कोई व्यक्ति किसी स्थान पर फंसा हुआ है या कहीं पर किसी प्रकार की दुर्घटना घट रही है उसकी जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 9479192499 में सूचित करें ताकि समय रहते आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page