back to top

कवर्धा : खरबूजा उत्पादन से महिला समूह हो रही लाभवनवित….

खरबूजा उत्पादन से महिला समूह हो रही लाभवनवित

Advertisements

सिंघनपुरी जंगल की महिला समूह एक एकड़ में कर रही खरबूजा उत्पादन का कार्य

कवर्धा, 05 मई 2021। जय सुतिया पाठ स्व.-सहायता समूह द्वारा मौसमी फल खरबूजा का उत्पादन कर लाभ कमाया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत गठित स्व. सहायता समूह की महिलाएं खरबूजा उत्पादन कर आत्मनिर्भर हो रही है।

विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत सिंघनपुरी जंगल में अपने एक एकड़ के खेत में महिला समूह द्वारा इस सीजन में 45 क्विंटल खरबूजा का उत्पादन किया गया है, जिसे अभी तक लोकल बाजार एवं मंडी में बेचकर महिला समूह ने 70 हजार रुपए से अधिक की आमदनी अर्जित की है।

बिहान योजना से जोड़कर 10 महिलाओं को मिलाकर समूह का गठन किया गया। समूह को बैंक के माध्यम से व्यवसाय के लिए कम ब्याज पर दो लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया।

प्राप्त ऋण में से समूह की महिलाओं द्वारा 30 हजार रुपए की लागत लगाकर खरबूजा की खेती की गई जो इस सीजन में अब तक 45 क्विंटल से अधिक खरबूजा का उत्पादन हुआ है जिसे 70 हजार रुपए में विक्रय कर समूह ने अच्छा लाभ कमाया है तथा वर्तमान में खेत से खरबूजा की तोड़ाई का कार्य अभी भी हो रहा है।

समहू के लिए आमदनी का नया जरिया और क्षेत्र के लोगो को मिल रहा सस्ते फल का लाभ : सीईओ विजय दयाराम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के ने बताया कि मौसमी गतिविधियों का व्यवसाय कर लाभ अर्जित कराने हेतु महिला समूह को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि इस वर्ष कबीरधाम जिले में सिघनपुरी जंगल की महिलाएं खरबूजा उत्पादन कर एक नई राह पेश की है।

मौसमी फल क्षेत्र के लोगों को कम दामों में उपलब्ध हो रहा है और इससे महिला समूह भी बेहतर लाभ अर्जित कर रही है। विजय दयाराम के ने आगे बताया कि यह पहला अवसर है कि जब इस प्रकार का फल उत्पादन का व्यवसाय समहू द्वारा प्रारंभ किया गया है जोकि की महिला समूह के लिए एक नया कार्यक्षेत्र बनकर उभरा है और साथ ही आमदनी का एक नया रास्ता भी खुला है।

Advertisements

You cannot copy content of this page