back to top

कवर्धा : जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निकला प्रचार रथ…

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा व जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के. ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कवर्धा, 22 जून 2020। जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रचार व जागरूकता रथ को आज कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, जिला पंचायत विजय दयाराम के., कार्यपालन अभियंता सुनील शुक्ला, सहायक अभियंता डी.एस राजपूत, विशाल नेताम, आर.एस. कश्यप सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन अंर्तगत प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रचार व जागरूकता रथ को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जल जीवन मिशन अंर्तगत प्रत्येक परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए नागरिको को प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page