back to top

राजनांदगांव: महापौर हेमा देशमुख ने दी कबीर जयंती की बधाई…

राजनांदगांव 22 जून । महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नागरिकों को सद्गुरू कबीर साहेब जयंती की बधाई देते हुये कहा कि कबीर साहेब परम ज्ञानी थे। उन्होंने धर्म के यथार्थ पर चलने का मार्ग दिखाया। वे सत्य के मार्ग में चल कर समाज एवं देश के हित में एक जूट होकर कार्य करने की सीख दिये।

हमे उनके बताये मार्गो पर चलना है और शासन के कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुये उनकी जयंती मनाना है तथा उनकी जयंती के अवसर पर कोरोना को मात देने टीका लगवाकर जयंती को यादगार बनाना है।

शुभकामना संदेश में महापौर श्रीमती देशमख सहित निगम अध्यक्ष हरिनाराण पप्पू धकेता, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, गणेश पवार, श्रीमती सुनीता अशोक फडनवीस, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, राजेश गुप्ता चम्पू, वरिष्ट सभापति अब्दुल समद खान, कनिष्ट सभापति गामेन्द्र नेताम, अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, ऋषि शास्त्री, जिला योजना समिति के सदस्य सिद्धार्थ डोंगरे व अमीन हुड्डा एवं पार्षदों व नामांकित पार्षदों ने नागरिकों को नागरिकों को कबीर जयंती पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये कबीर अनुयायियों को कोरोना प्रोटोकाल के तहत जयंती मनाने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page