back to top

कवर्धा : वनमंत्री ने दी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाये….

कवर्धा, 04 जून 2021। प्रदेश के वन,आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने लोगो को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि पर्यावरण दिवस मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हमे अपने आसपास के वृक्षो को कटने से बचाने के साथ साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए।

Advertisements


मोहम्मद अकबर ने कहा कि अनियमित वर्षा, ग्लोबल वार्मिंग, पराबैंगनी किरणे जैसी समस्याएँ हमारे जन जीवन को प्रभावित करने लगी हैं। यदि तापमान मे कमी लाना है तो ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने होगे। पेड़ पौधे वनो का श्रृंगार है पेड़ ही धरती का बुखार उतार सकते हैं ।


प्रदेश सरकार द्वारा भी 01 जुन 2021 से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इसका उद्देश्य-इमारती, गैर इमारती प्रजातियों के वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के साथ साथ किसानों की आय में वृक्षारोपण के जरिये बढ़ोतरी करना शामिल हैं। अकबर ने कहा कि हमें अपनी भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को बचाने का भी संकल्प लेना चाहिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page