back to top

राजनांदगांव: मोहारा मेला में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखेगी झलक…

23 को सोनहा बादर एवं 24 को लोकधारा के कलाकार छत्तीसगढ के पारंपरिक गीत-संगीत एवं नृत्य से बाधेगे समां

राजनांदगांव। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष शिवनाथ नदी के किनारे मोहारा में पुन्नी मेला का आयोजन किया जाता है। नागरिकों की मांग पर उक्त मेला का आयोजन तीन दिनों तक होता है।

मेले के दौरान शाम में मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है, इस वर्ष भी दो दिन सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिसमें 23 को सोनहा बादर एवं 24 को लोकधारा के कलाकार छत्तीसगढ के पारंपरिक गीत-संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देगे।


सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि संस्कारधानी की परंपरा अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के पास तीन दिवसीय पुन्नी मेला का आयोजन किया जाता है। जहाॅ पूर्णिमा के दिन प्रातः काल लोग शिवनाथ नदी में स्नान कर शिव मंदिर में पूजा अर्चनाकर दीप दान करते है।

वही दोपहर से मेला का आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दिनांक 23 नवम्बर से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है, मेले में नागरिकों के मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है।

जिसमें 23 नवम्बर 2026 को संध्या 6 बजे से चिटौद (गुरूर) जिला बालोद के श्री जितेन्द्र साहू द्वारा संचालित छत्तीसगढी सांस्कृतिक कार्यक्रम सोनहा बादर की प्रस्तुति दी जावेगी, वही 24 नवम्बर 2026 को रायपुर के डाॅ तिलक राजा साहू द्वारा संचालित छत्तीसगढी सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकधारा की प्रस्तुति होगी।

जिसमें कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ के पारंपरिक सुमधुर गीत -संगीत एवं नृत्य के माध्यम से अपनी कला की प्रस्तुती दी जायेगी। महापौर श्री यादव ने दोनो दिन आयोजित कार्यक्रम में मोहारा मेला में उपस्थित होकर मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने नागरिकों से अपील की है।