back to top

किंग कोबरा और दो डॉग के बीच जबर्दस्त फाइट…

मुंगेली जिले के पेंडाराकापा गांव का है पूरा मामला

Advertisements

कोबरा के कई बार डसने से एक डॉग की मौत दूसरे की हालत गंभीर

कुत्तों को दुनिया भर में उनकी वफादारी (Loyal Dogs) के लिए जाना जाता है। जब मालिक पर कोई आफत आती है, तो ये फुर्तीला जानवर उसे बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते। ऐसा ही एक मामला मुंगेली के पेंडाराकापा गांव से सामने आया है

जहां दो पालतू कुत्ते मालिक की जान को खतरा भांपकर घर में घुस आए एक जहरीले किंग कोबरा सांप से भिड़ गए

इस दौरान दोनों डॉग्स ने मिलकर कोबरा को तो मौत के घाट उतार दिया, लेकिन, यह भिड़ंत बेहद खौफनाक साबित हुई। दरअसल, भिड़ंत के वक्त कोबरा ने भी एक डॉग को कई बार डसा था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे डॉग की हालत गंभीर है। किंग कोबरा और डॉग्स के बीच भिड़ंत की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है


जब डॉग तड़प रहा था, तो मालिक को उसे डॉक्टर तक ले जाने का मौका भी नहीं मिला और उसने वहीं दम तोड़ दिया। इस बहादुरी में डॉग ने अपनी जान दे दी लेकिन मालिक को खतरा तक महसूस नहीं होने दिया। अपने सबसे चहेते डॉग की मौत ने मालिक को बेहद गमगीन कर दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page