back to top

सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों का शहरी नेटवर्क हुआ ध्वस्त कलर प्रिंटर के साथ सप्लायर गिरफ्तार…

सुकमा – छतीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस सर्चिग पर निकले जवानों को बड़ी सफलता मिली है नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का सप्लायर को जवानोँ ने गिरफ्तार किया है वही नक्सलियों के खिलाफ जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है, जिसमे शहरी नेटवर्क को ध्वदत किया गया। कलर प्रिंटर के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। ये प्रिंटर कोंटा एरिया कमेटी के नक्सली लीडरो के कहने पर खरीद कर ले जा रहा था। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया जिले के भेजी थानाक्षेत्र से जिला बल व सीआरपीएफ 219 के जवान मोबाइल चेक पोस्ट कार्यवाही के लिए रवाना हुए थे।

Advertisements

मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल पर सवार नक्सली सप्लायर पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान हिड़मा पिता स्व. बुधरा विराभट्टी निवासी बताया। साथ ही उसने बताया कि कोंटा एरिया कमेटी का नक्सली माड़वी हितेश द्वारा 20 हजार देकर कलर प्रिंटर मंगवाया है। वो भद्राचलम से खरीदकर पहुँचाने जा रहा था। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से जेल भेज दिया गया।


सुकमा डीएसपी परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि नक्सलियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान तहत सर्चिग पर पुलिस जवानों ने नक्सलियों का सप्लायर को गिरफ्तार किया है उसने बताया कि कोंटा एरिया कमेटी का नक्सली माड़वी हितेश द्वारा 20 हजार देकर कलर प्रिंटर मंगवाया है। वो भद्राचलम से खरीदकर पहुँचाने जा रहा था। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से जेल भेज दिया गया है

Advertisements

You cannot copy content of this page