back to top

कुत्ता खरीदने पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने मां की कर दी हत्या…

रायपुर , उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में शुक्रवार सुबह एक सनकी बेटे ने महज 200 रूपये के लिए दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। आरोपित प्रदीप देवांगन (45), जो ई-रिक्शा चलाता है, ने जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से 200 रूपये मांगे। मां के इनकार करने पर आरोपित ने आपा खो दिया और घर में पड़े हथौड़े से वार कर मां की बेरहमी से हत्या कर दी।

Advertisements

वारदात यहीं नहीं रुकी। बीच-बचाव करने आई पत्नी रामेश्वरी देवांगन (35) पर भी आरोपित ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के वक्त घर में मौजूद 15 वर्षीय बेटे ने किसी तरह बीच-बचाव कर मां को बचाने की कोशिश की और फिर पास में भागकर लोगों को सूचना दी। जब तक मोहल्ले वाले पहुंचे, आरोपी फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल मां को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल पत्नी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह बातचीत करने की स्थिति में है।

Advertisements

You cannot copy content of this page