back to top

कोरबा: रिहायशी क्षेत्र में मिला मादा भालू का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप…

कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला का कटघोरा वन मंडल घने वन से अच्छादित है जहां विभिन्न प्रकार के वन्य प्राणियों का बसेरा है। लेकिन पिछले कुछ समय से जंगल में वन्य प्राणियों को बेहतर रहवास नहीं मिल पा रहा है। इस कारण लगातार वन्य प्राणी भटक कर रिहायशी क्षेत्र पहुंच रहे हैं और उनकी मौतें भी हो रही है।

Advertisements

ताजा मामला कटघोरा वन मंडल के पाली रेंज में सामने आया है। जहां लाफा गांव में कौशिक फार्म हाउस के पास एक मादा भालू की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। ग्रामीणों ने सुबह जब भालू की लाश देखी तो उनके होश उड़ गए।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। भालू का शव मिलने की सूचना पाते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। भालू की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page