back to top

राजनांदगांव : शराब सेवन और मारपीट से तंग आकर पत्नी गई मायके , युवक फांसी पर लटका…

राजनांदगांव, खड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक सुरेन्द्र कुमार जांगड़ा पिता स्व. रोहीदास (35) निवासी खड़गांव की पत्नी, मृतक के शराब सेवन और मारपीट से तंग आकर मायके चली गयी थी।

उसकी नशे की लत के कारण उसकी मां भी अन्यत्र जाकर रह रही थी। घर में अकेले रहने के बाद नशे की हालत में उसने घर की परछी पर फांसी लगा ली। पुलिस जांच कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page