back to top

कोरिया : नगर पलिकाओ में भी मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ…

कोरिया 04 जुलाई 2023 – नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि 01 जुलाई को मुख्यमंत्री जी के द्वारा सभी 44 नगर पालिकाओं एवं 02 नगर पंचायतों में मुख्यमंत्री मितान योजना का विस्तार किया गया है। पूर्व में राज्य के सभी 14 नगर निगमों में यह योजना लागू की गई थी। इस योजना के जन उपयोगी होने के कारण 01 जुलाई 2023 से सभी नगर पालिकाओं में मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत कोई भी नागरिक जन्म-प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि 25 प्रकार की प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नम्बर 14545 में कॉल कर इस योजना का लाभ उठा सकते है। प्रमाण पत्र हेतु शासन द्वारा निर्धारित शुल्क के अलावा 50.00 रूपये का शुल्क संबंधित मितान को भुगतान करना होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page