back to top

खैरागढ़ : ठगी का शिकार हुई 20-25 मजदूर महिलाएं…

खैरागढ़ । खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम कुकुरमुड़ा में 20- 25 मजदूर वर्ग की महिलाओं को टारगेट करके गांव की ही एक महिला आशा पाल द्वारा कूट रचना करके लगभग 20 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। मंगलवार को लगभग 20-25 की संख्या में खैरागढ़ स्थित कलेक्टोरेट पहुंची महिलाओं ने कलेक्टर से मिलकर ठगी करने वाली महिला आशा पाल को गिरफ्तार करने व मामले पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Advertisements


एस पी और कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंची ठगी की शिकार पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कुकुरमुड़ा निवासी आशा पाल ने गांव की लगभग 20-25 महिलाओं से अलग-अलग मुलाकात करके दुकान खोलने व घर बनाने के लिए पैसों की आवश्यकता बता कर सभी पीड़ित महिलाओं को ये कह कर भारत इंडसइंड बैंक से 1500 सप्ताह की किश्त पर 104 सप्ताह के हिसाब से जमा करने के नाम पर लोन निकलवाया और कहा कि जितनी भी किश्त है उसे वह स्वयं जमा करेगी। जिसके बाद आशा पाल द्वारा बकायदा कुछ माह किश्त जमा भी किया गया, किन्तु बाद में किश्त जमा करने से मना करने लगी और कहने लगी कि जो करना है कर लो। जिसके बाद गांव से फरार हो गई। महिलाओं ने बताया कि इस पूरे मामले में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के एजेंट की भूमिका भी संदिग्ध है।


ठगी की शिकार हुई कुकुरमुड़ा की महिलाओं ने बताया कि उनमें से ज्यादातर महिलाओं का जीवन मजदूरी करके चलता है। ऐसे में उनके नाम पर निकाले गये लोन को आशा पाल द्वारा उगी कर ली गई है किन्तु अब फाइनेंस कंपनियां उनके घरों के चक्कर लगा रहे हैं। लोन की किस्त जमा करने का दबाव डाला जा रहा है जिससे वे सभी काफी परेशान हैं, जिसके लिए उन्होंने खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से लाखों की ठगी करने वाली महिला आशा पाल को गिरफ्तार कर उसकी संपत्ति कुर्क कर फाइनेंस कंपनी में जमा कराये जाने की मांग की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page