back to top

खैरागढ़: यातायात पुलिस खैरागढ़ द्वारा साप्ताहिक बाजार खैरागढ़ में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम…

जिला पुलिस के सी जी द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत वाहन चालकों सहित जन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने जागरूकता रथ के माध्यम से साप्ताहिक इतवारी बाजार खैरागढ़ मे वाहनों मे बैनर, पोस्टर चस्पा करते हुए यातायात नियमों की जानकारी देकर जान माल की सुरक्षा हेतु जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया,

Advertisements

साप्ताहिक बाजार खैरागढ़ मे आसपास के गाँव से आये व्यापारी बन्धुओ से भी संवाद करते हुए सड़क सुरक्षा के संबंध मे प्रश्नोत्तरी करते जवाब दिया जाकर यातायात नियमों का पालन करने,घायलों की मदद, अनिवार्य रूप से दोपहिया मे हेलमेट, चारपहिया मे सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत मे वाहन न चलाने, मालवाहक मे यात्री परिवहन न करने, समझाइस दिया गया, जिला पुलिस के सी जी अपील करती है की यातायात नियमों का पालन अवश्य करे.

Advertisements

You cannot copy content of this page