back to top

खैरागढ़ : लोकसभा में गूंजी मांग, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को मिले केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा- सांसद संतोष पांडे …

लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान गुरूवार को सांसद संतोष पांडे ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई।

Advertisements

सांसद पांडे ने कहा कि यह सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया की सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे उचित सम्मान मिलना आवश्यक है। संसद में अपनी बात रखते हुए संतोष पांडे ने कहा कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय शास्त्रीय संगीत को समर्पित एशिया का पहला विश्वविद्यालय है।

यहां कथक, भरतनाट्यम, लोक संगीत सहित अनेक विधाओं की शिक्षा दी जाती है और विदेशों से भी छात्र-छात्राएं आकर अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा किवैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालय की बड़ी प्रतिष्ठा है, लेकिन उसे वह मान- सम्मान अब तक नहीं मिला, जिसका वह हकदार है।

सांसद पांडे ने बताया कि विश्वविद्यालय 14 अक्टूबर 1956 को स्थापित हुआ था और तब से निरंतर भारतीय कला-संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। केंद्र सरकार से संगीत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग करते कहा कि इससे संगीत विवि की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page