back to top

राजनांदगांव: दुर्गा विसर्जन, नगर निगम ने की व्यापक व्यवस्था,मोहारा स्थित विसर्जन कंुड की सफाई जारी…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा दुर्गा विसर्जन अवसर पर मूलभुत सुविधा सहित व्यापक व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिये निगम के अधिकारियो कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है तथा मोहारा स्थित विसर्जन कुंड की सफाई करायी जा रही है। निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने समितियो से अपील की है कि दुर्गा, काली एवं सरस्वती की प्रतिमा मोहारा स्थित विसर्जन कुण्ड में ही करे, तालाबो को प्रदुषण से बचाने अन्य तालाबो में विसर्जन न करे।


उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त श्री मरकाम ने बताया कि दुर्गा विसर्जन पर्व पर मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। जिसके लिये कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके (मो.नं. 98271-18810) को नोडल अधिकारी तथा प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम (मो.नं. 83197-29288) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे (मो.नं. 79993-94145) सहित दोनों कार्यपालन अभियंताओ को अपने अपने प्रभारित वार्ड में दुर्गा विसर्जन रूट में पेचवर्क, डस्ट,फिलिंग आदि कार्य कराने का दायित्व सौपा गया है। इसी प्रकार सभी सहायक अभियंताओ एवं सभी उप अभियंताओं को अलग अलग प्रभार सौपा गया है। शहर के सभी प्रतिमाओं की विसर्जन के लिये मोहारा स्थित विसर्जन कुंड की सफाई कराने आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देश के अनुक्रम मंे विर्सजन कुण्ड की सफाई की जा रही है।


आयुक्त श्री मरकाम ने बताया कि 19 व 20 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के लिये मोहारा नदी में निर्मित विसर्जन कुण्ड में विसर्जन कराये जाने प्रकाश व्यवस्था,मूर्ति विसर्जन के लिये के्रन की व्यवस्था की जा रही है। विर्सजन उपरांत वेस्ट मटेरियल, पूजा समाग्री, फूल, कपडे, प्लास्टिक पेपर आदि सुरक्षित एकत्र कर पुर्नउपयोग एवं कम्पोस्ंिटग आदि में भेजने के अलावा रानी सागर,सर्किट हाऊस के पास व नंदई चैक में मूर्ति लाने लेजाने के लिये वाहन की व्यवस्था की जा रही है इन सबके लिये उप अभियंताओें को सहयोगी बनाया गया है। साथ ही विसर्जन संबंधित समस्त कार्यो के अलावा रानीसागर व सर्किट हाउस के पास दुर्गा विसर्जन हेतु वाहन की व्यवस्था एवं देख रेख के लिए कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे (मो.नं. 79993-94145) को प्रभारी अधिकारी तथा प्र.सहायक अभिंयता श्रीमति गरिमा वर्मा (मो.नं. 97705-19619) को सहायक बनाया गया है। इसी तहर उप अभियंता श्री तिलक राज ध्रुव (मो.नं. 99070-02411) को नंदई चैक में शहर से आने वाली विसर्जन मूर्तियो को वाहनो से ले जाने का प्रभार सौपा गया है।


व्यवस्था अंतर्गत शहर के सभी स्थानों में प्रकाश व्यवस्था तथा दुर्गा स्थापित मार्ग व मोहारा रोड एवं मुख्य मार्गो में विद्युत व्यवस्था का दायित्व प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम (मो.नं. 83197-26288) को सौपा गया है, प्र.सहायक अभिंयता सुश्री सुषमा साहू (मो.नं. 78285-23391) इसके सहयोगी के रूप में कार्य करेग एवं कंट्रोल रूम प्रभारी व टैंकरो से पेयजल व्यवस्था का प्रभारी मोटर प्रतिपालन श्री सुरेन्द्र साव (मो.नं. 94255-64327) को बनाया गया है। इसके अलावा सहा.राजस्व निरीक्षक श्री रमेश बघेल (मो.नं. 98271-53120) को दुर्गा उत्सव के दौरान शहर के भीतरी भाग में अवारा पशुओ को पकडने तथा विसर्जन के दौरान विशेष रूप से यातायात सुविधा की दृष्टि से आवारा पशुओ को पकडने का कार्य सौपा गया है। साथ ही प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा (मो.नं. 79996-98498) सहित उनकी टीम को शहर के सम्पूर्ण क्षेत्रो में विशेष साफ सफाई व्यवस्था एवं विसर्जन कुण्ड के आस पास सफाई कार्य आदि का दायित्व सौपा गया है। उपरोक्त सभी अधिकारी कर्मचारी सौपे गये कार्यो का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वाहन करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page