back to top

खैरागढ़: सूखे कुएं में गिरे बछड़े को पुलिस ने सुरक्षित निकाला, आरक्षक ने दिखाई मानवता और साहस…

खैरागढ़। ग्राम धनेली में एक बछड़ा लगभग डेढ़ दिन से सूखे कुएं में गिरा हुआ था, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी, जिसके बाद थाना खैरागढ़ में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 126 धनेश्वर ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे।

Advertisements

मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक धनेश्वर ठाकुर ने मानवता और साहस का परिचय देते हुए स्वयं कुएं में उतरने का निर्णय लिया। उन्होंने रस्सी और साड़ी की सहायता से सुरक्षित व्यवस्था बनाई तथा ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद बछड़े को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया।

इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के कार्य की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि पुलिस ने न केवल आमजन बल्कि बेजुबान पशुओं के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय दिया है।

खैरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार मानव सेवा के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए भी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page