back to top

खैरागढ : वन ग्राम घाघरा में चला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम…

खैरागढ़ 19 अप्रैल 2024//कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए विधानसभा निर्वाचन-2023 में 80 प्रतिशत से कम मतदान वाले केंद्रों में मतदाता जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में वन विभाग द्वारा शुक्रवार को वन ग्राम घाघरा में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीएसए अभिषेक देवांगन गातापार जंगल, बीएफओ वरूण ठाकुर घाघरा-उत्तर, बीएफओ रूपेन्द्र कुमार साहू घाघरा-दक्षिण, बीएफओ जितेन्द्र साहू घाघरा-पूर्व उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page