back to top

गरियाबंद : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा: 27 जुलाई को जिले के 24 परीक्षा केन्द्रों में 5748 परीक्षार्थी होंगे शामिल…

11 बजे से 1.15 बजे तक होगी परीक्षा

Advertisements

नकल रोकने परीक्षा केन्द्रों में लगेंगे जैमर

व्यापम का परीक्षा देने 2 घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केन्द्र

परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले बंद हो जाएगा मेन गेट

गरियाबंद, 25 जुलाई 2025 / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 27 जुलाई को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए जिले में 24 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। इन केन्द्रों में 5748 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में दो घंटे पूर्व अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले मेन गेट को बंद कर दिया जाएगा। नकल की संभावनाओं को खत्म करने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केन्द्रों में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड द्वारा जैमर तथा एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जा रही है।

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जायेगी। नये नियम अनुसार अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आना होगा। फुटवियर के रूप में चप्पलों का उपयोग करना होगा। महिला अभ्यर्थियों को कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों की निगरानी की जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों में पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए व्यापम द्वारा जारी प्रवेश पत्र एवं स्वयं के मूल पहचान पत्र के साथ परीक्षा केन्द्रों में जाना होगा। किसी भी प्रकार के संचार सामग्री एवं अनुचित साधनों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page