back to top

घरेलू विवाद में पत्नी ने की डंडे से पीटकर पति की हत्या…

बालोद । जिले के सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम भुसरेंगा में एक पत्नी योगिता साहू द्वारा अपने पति को काम धाम नहीं करते कहकर डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपित महिला को गिरफ्तार कर दुर्ग महिला जेल रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना 13 मार्च की है। महिला के खिलाफ धारा 302 भादंवि दर्ज किया गया है।

Advertisements


प्रार्थी पूनाराम साहू पिता सुरेश साहू (40 वर्ष) निवासी ग्राम भुसरेंगा, थाना सनौद, ने घटना की जानकारी 14 मार्च को दी। उनके अनुसार शाम 4.30 बजे लगभग भुसरेंगा में उसके भाई सुदामा साहू के घर में उसकी भाभी योगिता साहू (32 वर्ष) ग्राम भुसरेंगा ने हत्या कर दी।

प्रार्थी ने बताया कि शाम को भाई सुदामा साहू और उनकी पत्नी श्रीमती योगिता साहू के मध्य झगड़ा हो रहा था. जिसकी आवाज उसके घर तक आ रही थी। योगिता साहू मेरे भाई को काम धंधा नहीं करते हो बोलकर डंडे से मारपीट की जिससे मेरे भाई सुदामा साहू के सिर गले तथा सीना व शरीर के अन्य भाग पर काफी चोट आयी और वह बेहोश हो गया था।

तब मुझे व गांव के पंकज साहू को मेरे भाई बहू ने बुलाया, तब मैंने सुदामा को छुआ वह बेहोश था, मैं पंकज साहू के साथ वाहन लगाकर भाई सुदामा को उपचार हेतु तत्काल धमतरी अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर दुर्ग महिला जेल भेज दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page