back to top

चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…

धमतरी । चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पति ने अपनी पत्नी पर टंगिया से गले पर वार किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला अर्जुनी थाना इलाके के पीपरछेड़ी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम पीपरछेड़ी में महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि पति अर्जुन देशमुख उम्र करीब 50 वर्ष अपनी पत्नी पर शक करता था, जिससे आए दिन आपसी विवाद भी होता था। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे अर्जुन ने अपनी पत्नी शारदा उम्र 48 वर्ष को टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्यवाही और जांच की जा रही है। अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page