back to top

डोंगरगांव: चार लाख के जेवरात चोरी का खुलासा महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…

डोंगरगांव । सूने मकानों को निशाना बनाकर जेवरात आदि चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के पास से लगभग चार लाख के सोने के गहनों की बरामदगी की गई है। चोरी के आरोप में एक महिला, एक पुरूष तथा विधि से संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एक दिन पूर्व ही नगर के मटिया वार्ड में बीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास मसीह के घर में किराये से रहने वाले सूर्यदेव मरावी आ. विजय मरावी ने रिपोर्ट दर्ज करवायी था कि तीन जनवरी को जब वे घर पर नहीं थे, इस दरमियान दिन के दस बजे से लेकर पौने चार बजे के बीच अज्ञात चोर द्वारा घर में प्रवेश कर सूने घर में रखे आलमारी एवं लॉकर का ताला तोड़कर लॉकर में रखे सोने के दो हार, मंगलसूत्र, टॉप्स, अंगूठी, लॉकेट, जेवरात आदि को चोरी कर लिया गया है।

चोरी की सूचना पर पुलिस द्वारा तुरंत विवेचना शुरू करते हुए रात में ही घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर ‘घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। साथ ही राजनांदगांव से विशेष रूप से डॉग स्कायड को बुलवाया गया तथा आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया।

इसके अलावा प्रकरण में मुखबिर लगाकर संभावित पुराने आरोपियों की हरकतों पर निगाह रखी गयी और थाना स्टॉफ द्वारा घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी संभावित रास्तों को बारिकी से चेक किया गया।

इसी दौरान पुलिस टीम को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने आरोपी पूर्णानंद सोनकर पिता स्व. बबला सोनकर (32 वर्ष) निवासी बोधीटोला वार्ड नं. 11, रेश्मा मरकाम पति जगेशर मरकाम (35 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 12 बोधीटोला डोगरगांव तथा एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से न सिर्फ चुराये गये लाखों के सोने के जेवरात जप्त किये गये, बल्कि हथियार और औजार भी जप्त किया गया। इस प्रकार पुलिस की सजगता से 24 घंटे के अंदर ही चोरों को न सिर्फ गिरफ्तार किया गया, वरन् उनसे चोरी के संपूर्ण जेवरातों की बरामदगी भी कर ली गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page