back to top

छत्तीसगढ़ में निकली अग्निवीर भर्ती…

भारतीय वायुसेना के लिए 4 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी का जन्म 3 जुलाई 2004 और 3 जनवरी 2008 के मध्य होनाभिलाई, एक अगस्त। अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वायु सेना अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका है। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

आवेदन करने का अंतिम समय 4 अगस्त 2024 तक निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए अविवाहित युवक और युवतियां ही आवेदन कर सकते हैं। यानी की अभ्यर्थी को 20 साल से अधिक और 16 साल से कम उम्र का नहीं होना चाहिए। जिला प्रशासन के मुताबिक जो अभ्यर्थी भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन करना चाहते हैं, वो भारतीय वायु सेना की वेबसाइट https://agnipathvayu.cd ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए वायुसेना कीवेबसाइट https://agnipath- vayu.cdac.in या फिर जिले के जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से संपर्क किया जा सकता है। अग्निवीर बनने केलिए जो शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उसमें अभ्यर्थी को साइंस विषय (गणित समूह) के लिए इंटरमीडियेट 10+2/ समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी, अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना चाहिए।

इसके साथ ही इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 50 प्रतिशित अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (मैकेनिकल इलेक्ट्रीकल/ आटोमोबाइल/ इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नालॉजी/ इंफोरमेशन टेक्नालॉजी) होना चाहिए। सांइस के अलावा अन्य विषय के अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशतअंक हो उत्तीर्ण होना चाहिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page