राजनांदगांव 26 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद आज 27 जुलाई 2023 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री शफी अहमद सुबह 9 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे ग्राम टेड़ेसरा राजनांदगांव पहुंचकर त्रिमूर्ति मंदिर परिसर में आयोजित श्रमिक संगवारी चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
श्री अहमद सुबह 11.45 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य से भेंट एवं मुलाकात करेंगे। वे दोपहर 12.45 बजे गांधी सभागृह में श्रम कल्याण मंडल द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मेलन में शामिल होकर नियोजक प्रोत्साहन एवं चर्चा तथा श्रमिकों एवं नियोजकों के साथ भोजन करेंगे। दोपहर 3.30 बजे प्रेस क्लब राजनांदगांव में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता करेंगे। श्री शफी अहमद शाम 7 बजे सड़क मार्ग द्वारा राजनांदगांव से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।









































