back to top

छत्तीसगढ : अपनी नाबालिग प्रेमिका का सिर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला…

VISION TIMES NEWS

Advertisements

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सरफिरे युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। उसे अपनी गिल्फ्रेंड के चरित्र पर शक था। जिसके चलते पदोनों के बिच विवाद हुआ फिर युवक ने नाबालिग का पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने खुद थाने जाकर अपना लिया है और पुलिस के सामने सरेंडर कर लिया है। ये पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त सुचना के अनुसार, 9वीं क्लास की छात्रा का यश खुसरैल उम्र 19 साल, निवासी बापू नगर से लव अफेयर था। दोनों आपस में काफी बातें किया करते थे। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन कुछ समय पहले से आरोपी युवक नाबालिग लड़की के चरित्र शंकापर पर शक करने लगा था।

भास्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार शनिवार शाम दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान यश उस लड़की को सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था। वहां उसने पहले तो लड़की से विवाद किया। फिर उसका गला भी दबाया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर वहां से निकल गया।

कहा गया है कि घटना के बाद यश वहां पर कुछ देर तक घूमता भी रहा था रातभर लड़की का शव वहीं पड़ा रहा। उधर, जब लड़की रात तक घर नहीं पहुंची, तब उसके परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। मगर लड़की का कुछ पता ही नहीं चला।

वहीं अगले दिन रविवार सुबह को युवक तोरवा थाने पहुंच गया और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। चूंकि मामला सिरगिट्टी इलाके का था। इसलिए तोरवा पुलिस ने युवक को सिरगिट्टी पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ही आरोपी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि युवक 12वीं की पढ़ाई के बाद से घर पर ही रहता था। वह कुछ काम नहीं करता था।

Advertisements

You cannot copy content of this page