back to top

राजनांदगांव : शहर के प्रतिभावान कलाकार निश्चय बंसोड़ ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित…

राजनांदगाव। शहर के प्रतिभावान कलाकार निश्चय बंसोड़ को जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता के शास्त्रीय गायन मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम मे यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। निश्चय अब संभाग में शास्त्रीय गायन विधा के लिए राजनांदगाव जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वर्तमान में निश्चय बंसोड़ खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला विश्वविद्यालय से गायन की शिक्षा हासिल कर रहे हैं। पूर्व में भी निश्चय बंसोड़ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी की है और पिछले वर्ष हुए युवा उत्सव आलीवारा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page