back to top

छत्तीसगढ : फिर बढ़ा कोरोना का खतरा , लौटीं पाबंदियां, फिजिकल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क पहनना जरूरी, शासन ने जारी किया आदेश…

VISION TIMES- भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,541 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,60,086 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,522 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 30 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,22,223 हो गई है।

Advertisements

वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों संख्या बढ़कर 16, 522 पर पहुंच गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 649 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.84 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.54 प्रतिशत है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भूपेश सरकार ने उठाए ये कदम, सभी कलेक्टरों को आदेश जारी

Advertisements

You cannot copy content of this page