back to top

छत्तीसगढ़ में 8 पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त…

पूरे देश में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम आज जारी हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत देश भर में हुए सात चरणों के डाले गए वोटों की आज गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी केंद्रों में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली थी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच आज 8,360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा।

Advertisements

सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी और पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में दर्ज मतों की भी गिनती शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश की सभी सीटों में रुझान आना भी शुरू हो गया है। मतगणना के बीच प्रत्याशियों के बयान आने भी शुरू हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों का आंकड़ा सामने आ चुका है। इनमे से 8 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है और 3 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। अगर लोकसभा सीटों की बात की जाए तो, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है। वहीं, बस्तर, कोरबा और राजनांदगांव में कांग्रेस प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page