छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 02 मार्च 2022 से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 03 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) 03 मार्च 2022 से 11 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। इन परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारणी का अवलोकन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर किया जा सकता है।
Advertisements











































