back to top

राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब परिवहन करने वालों के विरूद्ध थाना छुरिया पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही…

राजनांदगांव – अवैध रूप से शराब परिवहन करने वालों के विरूद्ध थाना छुरिया पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। अलग अलग प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से 48 पौवा महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब कीमती 2880 रूपये, 20 पौवा महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब कीमती 1200 रूपये एवं 10-10 पौवा देशी प्लेन एवं अंग्रेशी शराब कीमती 2000 रूपये जुमला कीमती 6080 रूपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 नग मोटरसायकल को जप्त किया गया है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, अति पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब बिक्रि / परिवहन एवं जुआ-सट्टा के रोकथाम हेतु आज दिनांक 22. 01.2022 को थाना प्रभारी छुरिया व्यासनारायण चुरेन्द्र के द्वारा अवैध शराब परिवहन की रोकथाम हेतु टीम बनाकर आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई है। की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवारः

1)अपराध ० 32 / 22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट आरोपी रामगनोज साहू पिता हीरालाल साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम खामतराई चौकी निकापार थाना देवरी जिला बालोद।

2)अपराध ० 33 / 22 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट आरोपी जोहर लाल ओटी पिता स्व० केजू राम ओटी उम्र 50 साल निवासी ग्राम अरसीटोला थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव।

3)अपराध ० 34 / 22 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट आरोपी अमित नेताम पिता विष्णु प्रसाद नेताम उम्र 26 साल निवासी ग्राम रामपुर, खातुटोला ओपी० चिचोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र, सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्र०आर० 799 संतोष नायक, आर0 1243 लक्ष्मण नेताम, आर0 296 रोहित मंडावी, आर0 1443 भानूप्रताप वर्मा, आर० 1683 अश्वन वर्मा, आर0 1662 प्रकाश कुरै का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page