back to top

छुरिया: भाजपा सरकार सदैव किसानो के हित मे काम करती है : गीताघासी साहू…

*खोभा सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष धन्नालाल यादव ने लिया पदभार **
छुरिया।आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खोभा (सड़क चिरचारी) में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू जी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सारिका जैन सरपंच ग्राम पंचायत सड़क चिरचारी ने किया।

Advertisements

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान फूलमाला पहनाकर, बैच लगाकर स्वागत सम्मान किया गया।प्राधिकृत अध्यक्ष धन्ना लाल यादव ने पदभार ग्रहण किया। उक्त आयोजन पर राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को 3100 रुपए के भाव से 21किवंटल धान खरीदी किया जा रहा है.

जिससे किसानों में काफी उत्साह है उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार सदैव किसानों के हित में काम करती है व किसानों को उनके उपज का सही दाम देने का काम भाजपा सरकार करती है श्रीमती साहू ने आगे कहा कि किसानों को खरीदी केंद्र में किसी प्रकार से परेशानी ना हो नियमत: खरीदी हमारा प्रथम लक्ष्य है उन्होंने व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों से सहयोग प्रदान करने की अपील की।


इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डडसेना, एमडी ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता,घासी राम साहू जिला महामंत्री,अजय पटेल मंडल अध्यक्ष छुरिया,संजय सिन्हा मंडल महामंत्री, मनीष जैन उपाध्यक्ष मंडल ,शिवा मिश्रा सोसायटी अध्यक्ष बम्हनी चारभाठा,रोधन उइके,देवेंद्र महाराज पूर्व प्रबंधक,पलवी स्वामी नायडू, आनंद राम वेलेकर, ईश्वर लाल लाड़े, देवानंद सहारे,शिवकुमार कवते,देवदास साहू,शत्रुहन चंद्रवंशी,इनोवा चौहान,रेवा राम लाडेकर,धनेंद्र कोठारी,धरमबिर चंद्रवंशी सहित किसान भाई व ग्रामीण जन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page