back to top

राजनांदगाव : मोहारा धान खरीदी केन्द्र में पूजा अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ हुआ…

राजनांदगाव। आज मोहारा धान खरीदी केन्द्र ढाबा समिति में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल के द्वारा छत्तीसगढ महतारी की पूजा अर्चना के बाद धान विक्रय के लिए पहुचे किसान श्री मोहित उईके एवं श्री मोती लाल सोनकर का टीका लगा कर माला पहनाकर एवं मुह मिठा कराकर स्वागत किया गया।

            धान खरीदी उत्सव में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल, ढाबा समिति अध्यक्ष कृष्णादेवी श्रोती, पूर्व पार्षद विजय राय, मोहारा पार्षद आलोक श्रोती, भाजपा किसान मोर्चाअध्यक्ष फागुराम साहू, के अतिथ्य में काटा तराजू के पूजा अर्चना के साथ उपस्थित किसानों का धान तौल कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।                  

            इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल ने प्रदेश के समस्त अन्नदाता किसानो को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीगढ की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार यहा के किसान एवं उनकी मेहनत है। किसानों की उपज का उचित मुल्य सुनिश्चित करना तथा उनकी अर्थिक समृध्दि के लिए ठोस कदम उठाना साय सरकार की प्राथमिकता है उन्होने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानो को 3100 प्रति क्विं. की दर से धान का मुल्य प्रदान करना तथा प्रति एकड 21 क्वि. तक धान खरीदी की व्यवस्था किसानो के हित में महत्वपूर्ण कदम है। 

     प्राधिकृत अध्यक्ष श्रीमति कृष्णादेवी श्रोती ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा किसान हित में कि गई घोषणा 21 क्वि.धान के समर्थन मुल्य कि राशि किसानो द्वारा 21 क्वि. से कम धान बेचने पर भी सरकार द्वारा दी जायेगी यह निर्णय किसान हित में मिल का पत्थर साबित होगा साथ ही उन्होने इस घोषणा के लिए समस्त किसानो की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद एवं अभार व्यक्त किया। 

       धान खरीदी उत्सव में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग प्रभारी सदस्य एवं वार्ड पार्षद आलोक श्रोती, समिति प्रबंधक हुपेन्द्र देशमुख,देवकी देवांगान, शिव वर्मा, मोहन तिवारी, रामकुमार देवांगन, अलख चंद्राकर, परशुरामप्रजापति , मीना सोनकर, कीर्ति प्रजापति, सोहन प्रजापति, रमेश्वर प्रजापति, दिनेश प्रजापति, दुबेश प्रजापति, रूपेन्द्र शर्मा, लक्की देवांगन, खेलन सोनकर, राजेन्द्र सिन्हा सहित समिति के समस्त कर्मचारी, समस्त हमाल बंधु एवं कृषक साथी उपस्थित रहे।