back to top

छुरिया : मां शीतला भवन भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव…

6.50 लाख रू.की राशि पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण से होगा भवन निर्माण 

Advertisements

छुरिया:- जिला भाजपा राजनांदगांव महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मगरधोकरा के ग्राम रियाटोला में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण से 6.50 लाख रू राशि से मां शीतला भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि हम गांव के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण से 6.50 लाख रू राशि मां शीतला मंदिर भवन के लिए स्वीकृत किया गया है।जिसका आज भूमिपूजन का कार्यक्रम किया गया है। निश्चित रूप से भवन निर्माण होने से ग्राम वासियों को मंदिर के नया भवन मिलेगा। मां शीतला का आशीर्वाद सदैव ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों पर बना रहे । छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु का सुशासन है। और मोदी जी की गारंटी है। निश्चित रूप से विकास के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर  जनपद पंचायत छुरिया सदस्य  प्रतिनिधि श्री राजकुमार निषाद ग्राम पंचायत मगरधोकरा सरपंच कमलेश सेवता, उप सरपंच गुलाब राम साहू, ग्राम ईश्वर कंवर, पंच बैदराज भगत जी /बिरझू कंवर रोहित साहू पंच रीवाटोला ग्राम पटेल डकवार दास वैष्णव जी ग्राम प्रमुख धर्मेंद्र कंवर विनोद वैष्णव ग्राम के वरिष्ठ नागरिक साधु राम नेम कीर्तन कंवर कुंज कंवर जीवनलाल पाल नर्सोत्तम वैष्णव कृष्णा दुखू पाल राजकुमार पाल किशन संजय वैष्णव पांचू कंवर राम साहू ईश्वर साहू लखन साहू बहरून पटेल कुंवर सिंह एवं समस्त ग्रामवासी रियाटोला सभी नागरिक गण की उपस्थिति में भूमि पूजा का पूजा अर्चना किया..

Advertisements

You cannot copy content of this page