back to top

जगदलपुर : फर्जी अधिकारी बनकर उगाही करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जगदलपुर – शहर में अपने आप को पत्रकार और पुलिस अधिकारी बताकर वाहनों की अवैध रूप से चेकिंग कर रूपये की उगाही करने वाले दो आरोपियों को बोधघाट पुलिस द्वारा कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है ।

बताया जा रहा कि दिनांक 1 मई को ग्राम करकापाल में एक ट्रेक्टर चालक सुखराम कश्यप को ट्रेक्टर ट्राली में ईंटा लेकर जाते समय 2 लोंगो के द्वारा अपने आप को पत्रकार और पुलिस अधिकारी होना बताकर , ट्रेक्टर के कागजात नहीं है कहकर अवैध रूप से 5,000रूपये की मॉग किया गया एवं ट्रेक्टर चालक के द्वारा पैसा नहीं है बाद में लाकर देने की बात कहने पर उसी शाम को माड़िया चौक पर वाहन चालक सुखराम कश्यप से 400/ रूपये अवैध रूप से लिया गया था।

मामले में ट्रेक्टर स्वामी विश्वेश्वर राव के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व धारा 384, 419, 420, 34 – भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया ।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा , अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवम नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षक थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में दौरान विवेचना के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर, आरोपी शंकर सिंह उर्फ सोनू एवं प्रमोद कंवर की पहचान की गई । 02 संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा गया।

जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम शंकर सिंह उर्फ सोनू एवं प्रमोद कंवर होना बताये एवं अपना जुर्म स्वीकार किये है एवं आरोपी शंकर सिंह अपने आप को बस्तर किरण का पत्रकार कहकर अवैध रूप से वाहनों से चेकिंग के नाम पर पैस वसूलना एवं आरोपी प्रमोद सिंह कंवर पूर्व में बस्तर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ होना एवं अगस्त 2020 में उक्त पूर्व आरक्षक को सेवा से पृथक कर देना बताया गया है ।

मामले में दोनों आरोपियों के कब्जे से 400/- रूपये नगद, 02 नग मोबाईल, छत्तीसगढ़ पुलिस लिखा हुआ पर्स जप्त किया गया है । मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर रवाना किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page