back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को फ्रंट लाइन वारियर्स का मिले दर्जा-अग्रहरि…

राजनांदगांव। प्रेस क्लब राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ के पत्रकार कोरोना से जंग लड़ रहे हैं और हर छोटी बड़ी खबरों को लोगो तक पहुंचाने का काम निर्भीक होकर कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन वारियर्स घोषित करना चाहिए।

Advertisements

अग्रहरि ने कहा है कि राजनांदगांव के अलावा राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के हर हिस्से में पत्रकार साथियो द्वारा कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी जान की परवाह किये बिना लगाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं और संक्रमण की चपेट में भी आ रहे हैं।

राजनांदगांव के कुछ पत्रकार साथियों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है तथा कई पत्रकार संक्रमण की चपेट में आये है और संघर्ष भी कर रहे हैं। जिनकी रक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

अग्रहरि ने आगे कहा कि पत्रकार हित में तत्काल संवेदनशीलता के साथ सरकार को राहत देना चाहिए, यही मेरा सरकार से निवेदन है। मुझे उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जल्द ही पत्रकार साथियों को फ्रंट लाइन वारियर्स घोषित करेंगे और पत्रकारों के हित मे पहले भी अनेक निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार ने लिए भी हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page