back to top

जगदलपुर : शिवशंकर और संतोष को मिला मोटराइज्ड ट्राई साइकिल…

जगदलपुर, 24 सितम्बर 2021शहर के दो दिव्यांग को कलेक्टर श्री रजत बंसल ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल योजना के तहत् ट्राई साइकिल का वितरण किया। ट्राई साइकिल प्रदान करते हुए कलेक्टर ने शिवशंकर राव और संतोष शर्मा को शुभकामनाएं दी। सनसिटी निवासी शिवशंकर राव ने बताया कि वे जूमेटो में 2019 से फुड डिलीवरी का काम कर रहे हैं। वे हाथ से चलित ट्राईफिकल का उपयोग कर डिलीवरी देने का काम कर रहे थे।

Advertisements

समाज कल्याण विभाग में निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल योजना की जानकारी मिलने उपरांत उन्होंने आवेदन किया था। विभाग द्वारा दी गई इस ट्राई साइकिल से अब कम समय में फूड वितरण करने की सहुलियत मिलेगी। इसी प्रकार गंगामुंडा वार्ड निवासी संतोष शर्मा ने ट्राई साइकिल प्रदान करने के लिए कलेक्टर सहित समाज कल्याण विभाग का आभार माना। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक वैशाली मरवाडार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    

Advertisements

You cannot copy content of this page