back to top

जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने जीवन दीप समिति से 18 लाख रूपए की लागत से क्रय की गई एम्बुलेंस को जिला चिकित्सालय के लिए हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना…

राजनांदगांव 01 जुलाई 2023। जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जीवन दीप समिति से 18 लाख रूपए की लागत से क्रय की गई एम्बुलेंस को जिला चिकित्सालय के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि यह एम्बुलेंस मरीजों को हॉस्पिटल लाने एवं अन्य स्थानों में ले जाने के लिए, आकस्मिक चिकित्सकीय सेवाएं देने व ब्लड बैंक शिविर सहित अन्य कार्यक्रमों में इसका उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, पूर्व विधायक श्री भोलाराम साहू, समाजसेवी श्री पदम कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page